फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के बदले को आश्वासन नहीं, एक्शन चाहिए

विज्ञापन
पुलवामा के बदले को आश्वासन नहीं, एक्शन चाहिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश और श्रद्धांजलि सभाओं का दौर जारी है। रविवार देर रात्रि तक श्रद्धांजलि सभाएं होती रहीं तो सोमवार की सुबह से ही आक्रोशित संगठनों एवं युवाओं की टोलियां सड़कों पर उतर आईं। स्कूलों और कालेजों में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने ‘बदला आकृति’ की मानव श्रृंखला बनाकर सरकार को कार्रवाई का संदेश भेजा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही तमाम गांवों की ओर से युवाओं की टोलियां शहर की ओर प्रदर्शन करती नजर आईं। प्रदर्शनकारियों की जुबां पर सिर्फ एक ही मांग थी कि आतंकवाद का जड़ से खात्मा कर दिया जाए। गंगेश्वर कालोनी के युवाओं ने बाजार में प्रदर्शन करते हुए गांधी मूर्ति पर नारेबाजी की। लक्की, राकेश, कल्लू,, बंटी, अभिषेक, दशरथ, विशाल, श्रीराम, कालीचरन, मधुप, कुमकुम, गुडिय़ा, शांति रानी, महारानी, अमित रहीं। गांव कुतुबपुर में युवाओं ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी की। प्रधान कांति देवी, आंशू, अली मोहम्मद, पारुल, भुवनेश, सौरभ बाबू खां रहे।
देर रात अहरौली के युवाओं ने प्रदर्शन किया। मोमबत्ती जलाकर शहीदों की शहादत को सलाम किया। युवाओं ने सरकार से मांग की कि अब तो सरकार हर हाल में पाकिस्तान से बदला ले। अब हमें सिर्फ आश्वासन नहीं कुछ एक्शन चाहिए। मुकेश कुमार, अनीस, भूरा, विशाल, प्रेमसिंह, भारत, अमन, शिवम रहे।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ढोलना थाना इकाई ने गांव सेवर में कैंडल मार्च निकाला। सरकार से मांग की है कि कश्मीर से धारा 370 हटाई जाए। पाकिस्तान का पुतला दहन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डा. पंकज वार्ष्णेय, मुकेश राजपूत, अवधेश, गोविंद, राजकुमार, देवेंद्र, हरेंद्र, रामवीर, कमल, गजेंद्र, जसवंत, खेल कुमार, वीर प्रकाश, हरवेंद्र, अरुण, तरुण, सोनू, शिवम रहे। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रामप्रकाश जैन के प्रतिष्ठान पर कैंडल जलाकर लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आशू जैन, मुकेश बिड़ला रहे।
बनाई अद्भुत मानव श्रृंखला
सहावर। कस्बे के एलएलए पब्लिक स्कूल में शहीद जवानों के शहादत को नमन किया। मानव श्रृंखला बनाकर बदला शब्द की आकृति बनाई और सरकार को संदेश दिया कि नौनिहाल भी पाकिस्तान से बदला चाहते हैं। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सरकार से कश्मीर की समस्या धारा 370 खत्म करने की मांग की। अखिलेश राजपूत, अग्रिम यादव, कमल, ललित, हरीश, राष्ट्रपाल, आदेश, मुनेंद्र, छविराम आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थी परिषद ने निकाला कैंडल मार्च
गंजडुंडवारा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजली दी। नगर में कैंडल मार्च निकालकर कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताया। हिमांशू मिश्रा, स्पर्श गुप्ता, अभिनव तोमर, अतुल गुप्ता, अभिवन गुप्ता, अखिल उपाध्याय, दिव्यांशु आदि मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य परिषद ने की श्रद्धांजलि सभा
कासगंज। श्रीगणेश इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य परिषद ने शोक सभा का आयोजन किया। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल दुबे एवं महामंत्री एदल सिंह ने केंद्र सरकार से मांग की आतंकवाद को खत्म करें। एचपीएन दुबे, कल्याण सिंह, रामदास विजय, रविकांत माहेश्वरी, सत्यप्रकाश मिश्रा, कांती प्रसाद वर्मा, तारकेश्वर, सतीश चंद्र, संजय, अमित, हेतराम, श्रवण, संजू, सुरेंद्र, पुष्पा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें