फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकाई भट्टी और गोदाम संचालकों के बीच गतिरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गैस कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पकाई भट्ठी संचालक एवं गोदाम मालिकों के बीच चल रहा गतिरोध खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे। सहायक श्रमायुक्त ने दोनों पक्षों की सोमवार को वार्ता बुलाई है, लेकिन आगरा में श्रम मंत्री के कार्यक्रम को लेकर वार्ता पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


गैस कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद पकाई भट्टी संचालकों ने चूड़ी पकाई के रेट तीन से पांच रुपये तोड़ा बढ़ोत्तरी का मन बना लिया है। पकाई भट्टी संचालकों ने बढ़े हुई रेट नहीं मिलने तक हड़ताल कर दी है। इस गतिरोध को दूर करने के लिए सहायक श्रमायुक्त ने शनिवार गोदाम मालिक और पकाई भट्ठी संचालकों की वार्ता बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया।

गोदाम मालिक एक से दो रुपये तक बढ़ोतरी पर सहमत हुए, लेकिन भट्टी संचालक जिद पर अड़े रहे। सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने मामले के निस्तारण के लिए सोमवार को दोबारा से वार्ता बुलाई है, लेकिन आगरा में श्रम मंत्री का कार्यक्रम होने के कारण वार्ता को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें