मैनपुरी। अब सोशल ऑडिट के माध्यम से परिषदीय स्कूलों की व्यवस्थाओं को सुधारने का निर्णय लिया गया है। विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावक और क्षेत्रीय पंचायत के सदस्य शासन और विभाग से संचालित योजनाओं तथा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। गांव की सरकार के निरीक्षण को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों के लिए भेजी जा रही धनराशि का सदुपयोग किस प्रकार हो रहा है। शिक्षा व्यवस्था कैसी है? इसके लिए शासन के निर्देश पर सोशल ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विद्यालय स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विद्यालय स्तर पर गठित समिति अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेगी।