मैनपुरी। विकासखंड बेवर के पांच प्रस्तावित ओडीएफ ग्रामों का जिला पंचायत राज अधिकारी ने निरीक्षण किया। सफाईकार्य में लापरवाही बरतने वाले सात सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। मानक के अनुसार ही शौचालय बनाने की चेतावनी दी है।
विकासखंड बेवर के प्रस्तावित ओडीएफ ग्राम मेरापुर छदामी, जलालपुर, निजामपुर, जसवंतनगर, माधौनगर को ओडीएफ बनाने के लिए गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत पर सात सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।
उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सहमति पत्र के आधार पर शौचालय बनवाएं। स्वच्छाग्रही पात्र-अपात्र की सूची तैयार करें। खंड प्रेरक प्रतिदिन स्वच्छाग्रही की रिपोर्ट देंगे। शौचालयों में पानी की टंकी भी बनाई जाए। वरिष्ठ अधिकारी भी अब शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। प्रधान और सचिव की जिम्मेदारी भी पहले से तय हो चुकी है।