फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बढ़ेगा फोर्स, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मनोज कुमार ने कहा जिला अस्पताल में पुलिस फोर्स को बढ़ाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों को लगाया जाएगा। शिकोहाबाद व टूंडला के अस्पतालों में अस्थाई चौकी स्थापित करने के साथ ही फोर्स भी बढ़ाया जाएगा। कोचिंग सेंटरों के आस-पास होने वाली घटनाओं को रोकने को प्रभावी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.मनोज कुमार ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि वह खुद एमबीबीएस डाक्टर होने के साथ 2006 से पूर्व दिल्ली के लोकनारायण जयप्रकाश हास्पिटल में प्रैक्टिस करते थे। चिकित्सक रहते हुए क्या-क्या परेशानी झेलनी पड़ती है यह भली प्रकार से जानते हैं। आईपीएस बनने के बाद वह संत कबीरनगर, गाजीपुर, एसपी रेलवे, सहारनपुर, देबरिया, बहराइच के बाद पीएसरी बरेली में पिछले दिनों सेनानायक रहे।

उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारा जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल में फोर्स बढ़ाने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। शिकोहाबाद एवं टूंडला के अस्पतालों की व्यवस्थाएं ठीक की जाएंगी। प्रमुख घटनाओं का शीघ्र अनावरण करेंगे। टीम भावना से हमारी पुलिस काम करती दिखाई देगी।
विज्ञापन


कोचिंग व गर्ल्स कालेजों के बाहर होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए कदम उठाए जाएंगे। नाबालिग टेंपो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रभावी कदम उठाएंगे। इस दौरान सीओ ट्रेनिंग प्रदीप कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें