फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी अस्पताल में कर रहे मरहम पट्टी

विज्ञापन
सफाईकर्मी कर रहा मरहम पट्टी
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी घायलों की मरहम पट्टी कर रहे हैं। वहीं चिकित्साकर्मी व चिकित्सक आराम फरमा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने एक युवक को मेडिकल के लिए भेजा तो वहां कोई भी चिकित्साकर्मी नहीं मिला। जिसके बाद सफाईकर्मी ने मरहम पट्टी कर दी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मरीजों के सुविधाओं के बडे़ बडे़ दावे किए जाते हैं। मगर सभी जानते हैं न तो पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं न गंभीर घायलों के लिए चिकित्सा की आधुनिक सुविधाएं ही उपलब्ध हैं। अब तो हाल ये हैं कि चिकित्साकर्मी व चिकित्सक आपातकालीन कक्ष में सिर्फ आराम फरमाते हैं।

मरहम पट्टी का सारा काम सफाईकर्मी देख रहे हैं। मंगलवार को मोहल्ला देवपुरा निवासी युवक को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा तो चिकित्सक ने मरहम पट्टी कराने को कह दिया। मगर वहां कोई चिकित्साकर्मी नहीं था। जिसके बाद यह जिम्मेदारी वहां मौजूद सफाईकर्मी ने निभाई। जख्म को साफ करने के बाद दवा आदि भी उसी ने लगाई। वहीं जानकारी करने पर पता चला कि जो सफाईकर्मी मरहम पट्टी कर रहा था। वह अस्पताल का कर्मचारी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें