फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में बर्थडे पार्टी के नाम पर बुक किए कमरे, पुलिस ने छापा मारा तो सामने आई यह सच्चाई

Sat, 26 Oct 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
होटल के कमरे में मौजूद व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के राजपुर चुंगी स्थित होटल ताज हैवन में गुरुवार रात एक बजे सदर थाना पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेलते 16 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 12 व्यापारी हैं, जबकि बाकी दुकानों पर नौकरी करते हैं। उनके पास से 1.31 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इनके खिलाफ 3/4 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि होटल में जुआ खेले जाने की सूचना पर छापा मारा गया था। होटल के कमरा नंबर एक में आरोपी इकट्ठा हुए थे। 16 लोगों को पकड़ लिया गया। इनके पास से ताश, 131500 रुपये, 23 मोबाइल बरामद हुए। 

पकड़े गए आरोपियों में 12 व्यापारी हैं। किसी की गारमेंट की दुकान तो किसी की स्टेशनरी की। होटल के बाहर से तीन कार, एक बाइक मिली। सरगना सुनील है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

बर्थडे पार्टी के नाम पर थी बुकिंग

पुलिस ने बताया कि सुनील ने जुआ कराने के लिए होटल में दो कमरे बुक किए थे। बताया था कि बर्थडे पार्टी मनानी है। 7500 रुपये पर कमरे लिए गए थे। पकड़ा गया आरोपी शैलेंद्र होटल का रिसेप्शनिस्ट है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

25 हजार तक लानी थी रकम

जुआ खेलने वालों के लिए नियम और शर्त भी बनाई गई थीं। इसमें कम से कम 2500 रुपये लेकर आने थे। इसके अलावा 25 हजार से ज्यादा कोई भी नहीं ला सकता था। शराब के लिए 300-300 रुपये अलग से लिए गए थे। एक दिन पहले व्हाट्स ग्रुप भी बनाया गया था, जिस पर स्थान और समय बताया गया।
विज्ञापन

हारने वाला बना मुखबिर 

पुलिस ने बताया कि एक युवक भी जुआ खेल रहा था। मगर, वो हार गया था। वो होटल से निकल गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। उसकी सूचना पर ही पुलिस ने छापा मारा था। 

सटोरिया किया गिरफ्तार

थाना एत्माद्दौला पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए सटोरियों को पकड़ लिया। आरोपी शाहदरा निवासी सोहन लाल हैं। उसके पास से 4570 रुपये और एक सट्टा पर्चा बरामद हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें