फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में दम घुटने से हुई थी दिल्ली के व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। दिल्ली के शाहदरा निवासी व्यापारी प्रवीन की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रवीन की मौत पानी में दम घुटने से बताई जा रही है। वहीं, मामले की जांच कर रही पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर शनिवार की रात नौ बजे व्यापारी की कार नजर आई है।
विज्ञापन


हालांकि कार में प्रवीन नहीं दिखाई नहीं दे रहा है। फिलहाल कार का अबतक कोई सुराग नहीं लगा है। उधर, मृतक प्रवीन के परिजनों ने उसके पार्टनर उमेश व गुडडू के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। प्रवीन, उमेश एवं गुडडू दिल्ली में खिलौने एवं पंखों का व्यापार करते थे। प्रवीन का शव कैनाल में कैसे मिला, पुलिस इस बिंदु पर काम कर रही है।

दिल्ली के शाहदरा निवासी व्यापारी प्रवीन का शव रविवार को आगरा कैनाल में बरसाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिला था। वह शनिवार को अपने पार्टनर उमेश के साथ दिल्ली से कोसीकलां आया था। उमेश के अनुसार बाईपास पर वह प्रवीन को कार में छोड़कर अपनी बुआ से मिलने चला गया था। लौटने पर प्रवीन और कार का कोई पता नहीं चला। उसने पुलिस और प्रवीन के घरवालों को जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं, प्रवीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में दम घुटने से हुई मौत से मामला उलझ गया। पुलिस ने बाईपास पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है। जिसमें शनिवार को कार नजर आई है। लेकिन उसमें केवल उमेश ही उतरता नजर आया। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में दम घुटना आया है।

शव कैनाल में कैसे मिला, इसके लिए दुर्घटना एवं हत्या दोनों एंगलों से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि उमेश ने पंखे के व्यापार में पचास लाख रुपये लगाए थे। प्रवीन काफी दिनों से बीमार चल रहा था। व्यापार गड़बड़ चलने के कारण उनमें विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें