फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडिंग में पिछड़ गया जिला, नोटिस तक सिमटी कार्रवाई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एटा। ग्राम पंचायतों के खर्च का हिसाब देने में ग्राम पंचायत कतरा रही हैं। पूरे प्रदेश में प्रियासॉफ्ट फीडिंग को लेकर कार्रवाइयों का दौर चल रहा है, लेकिन जिले के अधिकारियों ने नोटिस देकर कोरम पूरा कर लिया है। आलम यह है कि नोटिस को दरकिनार कर ग्राम पंचायतें मनमानी पर उतारू हैं।
विज्ञापन

शासन ने 25 मई तक ग्राम पंचायतों की वार्षिक हिसाब की फीडिंग (प्रिया सॉफ्ट) पूरी कराने के निर्देश दिए थे। प्रदेश के अन्य जिलों में फीडिंग में सुस्ती देखकर अधिकारियों ने ग्राम पंचायत सचिवों की वेतन वृद्धि रोकने और वेतन रोकने की कार्रवाई कर दी। इसका परिणाम हुआ कि फीडिंग में सारे जिले आगे निकल गए लेकिन एटा में फीडिंग का हाल बुरा है। अब तक 576 में से महज 104 ग्राम पंचायतों की फीडिंग हो सकी है। ऐसे में अधिकारियों ने 50 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस देकर कोरम पूरा कर लिया है। आलम यह है कि प्रदेश में फीडिंग के मामले में जिला 72वें स्थान पर है। वहीं मंडल के अन्य जिलों में अलीगढ़ 32वें नंबर पर, हाथरस छठवें नंबर पर और कासगंज सातवें नंबर पर है।
विज्ञापन


50 ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। 31 मई तक फीडिंग पूरी नहीं होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
रतन कुमार, डीपीआरओ एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें