फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना में 58 लाख से कराया गरीबों का इलाज

विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : self
विज्ञापन
एटा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में 58 लाख रुपये से गरीबों का इलाज कराया जा चुका है। योजना के लाभार्थियों को अब प्लास्टिक कार्ड वितरण करने की भी तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से जिले भर के 755 लोगों ने गंभीर अथवा सामान्य बीमारियों का उपचार कराया है। जिन लोगों ने उपचार लिया है उनकी प्री-ऑथराइजेशन क्लेम की धनराशि करीब 58 लाख छह हजार 299 रुपये बनी है। स्वास्थ्य बीमा क्लेम की धनराशि में से 44 लाख 24 हजार रुपये सरकार ने भुगतान भी कर दिया है। शेष बची धनराशि का भुगतान तब तक नहीं किया जाएगा जब तक मरीजों को डिस्चार्ज नहीं कर दिया जाता है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. गौरव गोयल ने बताया है कि योजना के लाभार्थियों में से 755 लोगों का उपचार कराया गया, क्लेम धनराशि में से सरकार ने 44 लाख भुगतान कर दिया है। लाभार्थियों के लिए प्लास्टिक कार्ड उपलब्ध हो गए हैं। जिनका वितरण भी जल्द होने जा रहा है। उपचार कराने से पहले योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी बनवाने होंगे। इसके लिए लाभार्थियों को खुद ही पहल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें