फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार में विदेशी कंपनियों की छूट पर लगे रोक-कंछल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक नगर के आगरा बाईपास रोड स्थित एक मैरिज होम में हुई। बैठक में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर व्यापारियों के साथ जीएसटी व अन्य करों के माध्यम से धोखा करने का आरोप लगाया। विदेशी कंपनियों को छूट से खुदरा व्यापार प्रभावित होने की बात भी कही।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिंगल ब्रांड में 100 प्रतिशत विदेशी कंपनियों को अनुमति दे दी है, जो खुदरा व्यापारियों पर आघात है। उन्होंने मांग की कि सरकार अपने इस आदेश को वापस ले। उन्होंने मांग की कि विदेशी शॉपिंग मॉल एवं खुदरा व्यापारियों का कानून एक समान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जीएसटी, एफडीआई, ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं अन्य जटिलताओं के कारण व्यापारी संकट में है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लगाने से पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि देश में आयकर को छोड़कर सभी प्रकार के टैक्स खत्म कर दिए जाएंगे, लेकिन इसके बाद भी मंडी शुल्क और लकड़ी पर लगने वाले वन विभाग के कर को समाप्त नहीं किया गया है। जिसके चलते व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष संजीव यादव ने व्यापारियों की हर संभव समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनीत सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र जारी करते हुए उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर धीरज श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, नरेश चंद्र जैन, राहुल यादव, पवन कुमार, इंजीनियर सुभाष चंद्र यादव, सत्येंद्र उपाध्याय, संजय गुप्ता, पप्पू यादव, राकेश उपाध्याय, महाराज सिंह राजपूत, अवधेश गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह राठौर, प्रवेश गुप्ता, खजान सिंह राठौर, अशोक गुप्ता, गिरंद सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें