नाटक से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया
-पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद बोले संकल्प लेकर कोई भी कार्य करना आसान
-दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल का सोमवार को मनाया गया पहला वार्षिकोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला (फिरोजाबाद)। यदि बच्चे मन में किसी भी कार्य को करने का संकल्प लें तो उसे पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता। आज के बच्चे ही देश का भविष्य तय करेंगे। यह बातें आगरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल के पहले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद उनकी पत्नी लुईस खुर्शीद ने दीप कहीं।
शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते छात्र-छात्राओं को समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प दिलाया। विशिष्ट अतिथि आईपीएस शादाब जैब खान ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ नाटक का मंचन किया। पर्यावरण बचाने को लेकर उन्होंने लोगों को जागरूक किया। किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने पर आधारित नाट्य रूपांतरण कर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।
बच्चों ने नाटक से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का संकल्प दिलाया। कॉलेज चेयरमैन जावेद अनवर वारसी, रेहान फारूक, जाकिर हुसैन, रिजवान परवेज, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद जीशान, फरहान खान, प्रधानाध्यापक आलोक एडवर्ड, तरूण चौहान, गुंजन गुप्ता मौजूद रहे। प्रबंधक मोहम्मद फैजान ने आभार व्यक्त किया।