फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों का जनपदीय युवा समारोह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। माध्यमिक विद्यालयों का जनपदीय युवा समारोह शुरू हो गया। इसका शुभारंभ जिलाविद्यालय निरीक्षक केपी सिंह के साथ पुरातन छात्र सोनू शर्मा ने किया। पहले दिन दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन


स्व. मोहन पहलवान स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। सबसे पहले समारोह में मार्च पास्ट किया गया। तदोपरांत प्रतियोगिताओं में 15 सौ मीटर की बालक वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान गांधी इंटर कालेज छाता के छात्र विष्णु ने प्राप्त किया, जबकि राधाबिहारी इंटर कालेज बरसाना के छात्र सोनू को दूसरा स्थान मिला।

बालिका वर्ग में रामवती प्रथम और रंगेश द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर में मांट से अभय चौधरी तथा छाता से राहुल द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिता के दौरान अव्यवस्थाएं का बोलबाला ज्यादा रहा। छात्र-छात्राएं परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें