फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के नन्हें खिलाडिय़ों ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
volleyball - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। बुलंदशहर में आयोजित हुई प्रदेशस्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता में आगरा मंडल की तरफ से खेलते हुए जनपद के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्राथमिक स्तर खो-खो बालिका वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया तो वहीं वॉलीबाल में द्वितीय स्थान पाकर मंडल और जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार और जिला स्काउट मास्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्राथमिक बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में आगरा मंडल की तरफ से मैनपुरी के नगला केहरी की बालिकाओं ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि बालक वर्ग की खो-खो में प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है।

मैनपुरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय झिंझाई की टीम ने वॉलीबाल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पाया है। जनपद के बच्चों की इस सफलता पर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, डीआईओएस जीएस राजपूत, डायट प्राचार्य नरेंद्र पाल सिंह, बीएसए विजय प्रताप सिंह, एसडीएम सदर अमित सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें