फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि परीक्षा: सचल दल को मिले नकल जैसे हालात

विज्ञापन
अागरा विवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शनिवार को सचल दल को नकल जैसे हालात देखने को मिले। सचल दल ने जिले के पांच कालेजों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक कालेज से शिक्षक के पास मोबाइल बरामद हुआ। वहीं केंद्रों पर एक जैसी कापियां लिखी मिलीं। इसके अतिरिक्त परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इस पर सचल दल प्रभारी ने चेतावनी जारी करते हुए अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी है।
विज्ञापन


डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की निगरानी के लिए शनिवार को श्री चित्रगुप्त डिग्री कालेज के डा. अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में चार सदस्यीय सचल दल निरीक्षण के लिए नियुक्ति किया गया। सचल दल दोपहर की पाली में दरबारी लाल महिला महाविद्यालय कुसमरा पहुंचा। यहां कालेज के दोनों गेट बंद थे और कैमरे भी बंद मिले। जबकि परीक्षा के दौरान गेट खोले रखने के निर्देश हैं। यहां से सचल दल महाबोधि महाविद्यालय पहुंचा यहां व्यवस्थाएं सही मिलीं। इसी पाली में जेएस महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया।

शाम की पाली में सचल दल माधव सिंह महाविद्यालय पहुंचा। यहां एक कक्ष में शिक्षक से मोबाइल बरामद हुआ। यहां भी सीसीटीवी कैमरे बंद थे। छात्र अनुपात के हिसाब से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। केंद्र व्यवस्थापक को कार्यशैली में सुधार के लिए चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


यहां से सचल दल राजकुमार सिंह महाविद्यालय भवानीपुर पहुंचा। यहां परीक्षार्थियों की कापियों पर एक जैसे प्रश्नों के हल मिले एक जैसी मिलीं। सचल दल में डा. अरविंद कुमार यादव के साथ डा. विजय नरायन सिंह, डा. संजय सिंह चौहान, डा. यतेंद्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें