फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कटान के साथ ही गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
मिल ने बेची 15 हजार क्विंटल चीनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। गन्ना किसानों ने गन्ने की कटाई का काम तेज किया है। इस बीच गन्ना विभाग किसानों को प्रोत्साहित करने में जुट गया है। नए बुवाई सत्र में विभाग ने गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने का लक्ष्य तय कर लिया है। कटाई के दौरान गन्ने की बेहतर किस्म के जरिए विभाग शोधित बीज भी तैयार करेगा।
विज्ञापन

जिले में साढ़े ग्यारह हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने का उत्पादन किया जा रहा है। दो सालों से गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान न होने के कारण गन्ना किसान इस फसल की ओर कम ध्यान दे रहे थे लेकिन जैसे ही भुगतान के बाद पिराई सत्र शुरू हुआ है तो किसान गन्ने की कटाई में जुट गए हैं। किसानों ने एक बढ़े क्षेत्रफल में गन्ने की कटाई का काम कर लिया है। गन्ना मिल पर गन्ने के वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं। इस बीच गन्ना विभाग ने गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने का लक्ष्य तय कर लिया है। विभाग 4 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ाने की तैयारी में हैं। नए बुवाई सत्र में विभाग लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अभी से प्रयास में जुट गया है क्योंकि बुवाई के लिए गन्ने का जो बीज तैयार होगा वो इसी गन्ने की फसल से तैयार किया जाएगा। गन्ने की फसल कट रही है। अलग अलग किस्मों के बीज विभाग द्वारा तैयार किए जाएंगे। विभाग गन्ने को शोधित करने के बाद बीज तैयार करेगा।
गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। वैसे तो किसान स्वयं गन्ने का बीज तैयार कर लेते हैं, लेकिन गन्ना विभाग बीज का शोधन कराएगा- ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें