फिरोजाबाद/टूंडला। रेलवे परिक्षेत्र में पीडब्ल्यूआई द्वारा घर बुलाकर ट्रैकमैन को पीटने के मामले जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज ट्रैकमैन का मेडिकल कराया है। पुलिस ने पीडब्ल्यूआई और तीन ट्रोलीमैन सहित चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टूंडला हैडक्वाटर के पीडब्लूआई पीवे-2 बीके शर्मा और उनके ट्रोलीमैन पर बरहन स्टेशन पर तैनात ट्रैकमैन अर्जुन कुमार ने घर बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। मामले में उसने थाना सिविल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन मामला रेलवे से संबंधित होने पर पुलिस ने जीआरपी के पास भेज दिया था।
मामले मेें जीआरपी ने पीडब्ल्यूआई पीवे-2 बीके शर्मा, ट्रॉलीमैन रवि, मुकेश एवं ओमवीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी ने ट्रैकमैन को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।