फिरोजाबाद। डीएम के समक्ष अपने अंत्योदय कार्ड सरेंडर कर एक गरीब महिला को सौंपने वाले राजा का ताल निवासी व्यक्ति को समाज के गणमान्य लोगों ने सम्मानित किया है।
सतीश चंद्र निवासी राजा का ताल द्वारा परिवार की माली हालत सुधर जाने के कारण उसना अपना अंत्योदय कार्ड क ो एक गरीब बाल्मीकि महिला के हित में गत 26 फरवरी को सरेंडर कर दिया था। अंत्योदय कार्ड सरेंडर करने वाले कार्ड धारक सतीश चंद्र के नेक क ार्य को डीएम नेहा शर्मा ने सराहा था।
सोमवार को राजा का ताल में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने सतीश चंद्र को एक सम्मानित किया। बीडीसी अनिल यादव, सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के अजय यादव, प्रेमचंद्र मंगू भाई, हरीशचंद्र, बृजेश कुमार, दुर्वेश कुमार, संजू, हरिसिंह मौजूद रहे।