फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: बोर्ड परीक्षाएं शुरू, पहले पेपर में खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। जिले के सात केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई गई। पहला पेपर अंग्रेजी कोर का था परीक्षार्थियों की चेहरे पर रौनक दिखी।
विज्ञापन


अधिकांश परीक्षार्थी को उनके अभिभावक परीक्षा केंद्र तक छोड़ने आए। एमजीएम स्कूल ढोलपुरा में परीक्षा सख्ती के साथ कराई गई। प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा के मौजूदगी में परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई और प्रवेश दिया गया। यहां 489 परीक्षार्थियों में से आठ ने परीक्षा छोड़ दी। यहां केंद्रीय विद्यालय, माता प्रसाद कलावती, प्रो. राजेंद्र प्रसाद स्कूल का सेंटर है।

इधर, केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर में परीक्षार्थियों में से छह ने परीक्षा छोड़ दी। प्रधानाचार्य रमेशचंद्र के निर्देशन में परीक्षा का आयोजन हुआ। सेंट जोंस कॉलेज में एमजीएम कालेज, किड्स कार्नर स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। टूंडला के एमएस स्कूल में 288 में से चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। माता प्रसाद कलावती स्कूल में भी परीक्षा सख्ती के साथ कराई गई। यहां 865 परीक्षार्थियों में से 12 ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें