फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनचाहे रूट नहीं दौड़ सकेंगे ई-रिक्शा

विज्ञापन
ई रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। अब ई रिक्शा मनचाहे रुट पर नहीं दौड़ पाएंगे। सीओ सिटी ने ई रिक्शा के लिए रोड मैप तैयार किया है, जिसके अनुसार ही ई रिक्शा चलेंगे। इतना ही नहीं जीटी रोड पर बने कट भी बंद किए जाएंगे। फैसले को लेकर अंतिम रुप सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर कलेक्ट्रेट पर आयोजित हुई बैठक में दिया गया है।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के जीटी रोड पर लगने वाले जाम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सीओ वरुण कुमार ने कहा कि जाम की वजह ई रिक्शा है, इसलिए अब शहर में ई रिक्शा के रुट निर्धारित कर दिए जाए तो जाम नहीं लगेगा। इसके लिए ई रिक्शा पर एक कलर किया जाएगा।


वह निर्धारित रुट पर ही चलेगा। इतना ही नहीं जीटी रोड पर जगह जगह बने कट को बंद करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधीकरण को कहा गया है। बैठक में एडीएम प्रशासन सतीश पाल सिंह, एआरटीओ लक्ष्मण कुमार, सीओ सिटी वरुण कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



अपनी मर्जी से निर्धारित करें रुट
बैठक में एडीएम प्रशासन सतीश पाल ने बताया कि ई रिक्शा चालक अपनी मर्जी से रुट निर्धारित कर ले। बशर्त बाद में उनको उन्हीं रुट पर चलना होगा। सोमवार से ई रिक्शा पर कलंर करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नगर के लोगों को जाम से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें