फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से कास्मेटिक बाजार पर भी पड़ा असर

विज्ञापन
skin cream
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहारी सीजन पर कास्मेटिक बाजार भी जीएसटी की चपेट में आया है। पिछले साल की तुलना में इस बार सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री में 30 फीसदी तक कमी आई है। जीएसटी लागू होने के बाद छोटे बड़े सभी दुकानदार परेशान हैं। कास्मेटिक पर 18 से 28 प्रतिशत तक लगी जीएसटी से कारोबारा प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन



सौंदर्य प्रसाधन विक्रेता मुदस्सिर कहते हैं पिछले साल की अपेक्षा इस बार त्योहारी सीजन पर बिक्री में 25 से 30 प्रतिशत तक कमी आई है। कास्मेटिक पर 18 से 28 प्रतिशत तक टैक्स लगाया गया है। सरकार के निर्णय का सीधा असर बिक्री पर पड़ा है। दुकानदार सरफराज सिद्दीकी कहते हैं पिछले साल त्योहारी सीजन में जमकर बिक्री हुई थी।


जबकि इस बार सौंदर्य प्रसाधन महंगे होने के कारण खरीदारी के लिए महिलाएं कम ही आ रही हैं। दुकानदार इमत्यिाज अहमद कहते हैं जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स का दायरा बढ़ जाने से कास्मेटिक की बिक्री पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


ब्यूटी पार्लर संचालिका रमन तनेजा कहती हैं कास्मेटिक मंहगा होने की वजह से कारोबार पर असर पड़ रहा है। मसाज, फेशियल के दाम भी बढ़ाने पड़े हैं। पिछले सीजन में एक दिन में 15 से 20 बुकिंग तक हो जाती थी। इस बार दिन में एक दो बुकिंग ही मुश्किल से मिल रही है। जीएसटी ने तो इस बार रुला कर रख दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें