फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी का लूटा ट्रक पटियाली से बरामद

विज्ञापन
सड़क पर गिरा कैप्सूल ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पटियाली/कासगंज।
विज्ञापन

पटियाली क्षेत्र में पुलिस ने लावारिस हालत में मिले एक खाली ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जांच पड़ताल में सामने आया है कि यह ट्रक हरदोई के चीनी मील की चीनी लूटने के बाद लुटेरों ने जंगल में छोड़ दिया। पूरे मामले की पुलिस ने जांच पड़ताल की है। ट्रक में लदी 400 बोरी चीनी लुटेरों ने लूट ले गए।
गौरतलब है कि हरदोई के रूपा चीनी मील से 400 बोरी चीनी लेकर एक ट्रक बनारस के लिए रवाना हुआ था। ट्रक को बोलेरो सवार लुटेरों ने 17 जुलाई को सैफई और हरदोई के बीच में लूट लिया। ट्रक के ड्राइवर मोहम्मद जुबेद व उसके साथी परिचालक को बदमाशों ने बंधक बनाकर सैफई की नहर पर फेंक दिया। 18 जुलाई को सैफई में ट्रक के चालक ने प्राथमिकी दर्ज कराई। सैफई पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रक पटियाली के जंगल में शुक्रवार को बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक स्वामी मोहम्मद इशरत निवासी संभल से संपर्क किया। इसके बाद लूट के घटनाक्रम की जानकारी हो सकी। देर सायं ट्रक स्वामी भी पटियाली पहुंच गए। मामले की जानकारी सैफई पुलिस को भी दी गई है। पटियाली के थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने लूटे गए ट्रक की बरामदगी की कार्रवाई कर ली है। ट्रक की चीनी लुटेरों ने उतारकर ट्रक यहां लावारिस हाल छोड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें