मेला क्षेत्र को छह जोन में बांटा
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावशाली बनाने के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए। बताया कि मेला क्षेत्र को छह जोन में बांटा गया है। इसमें 90 वॉच टावर, 44 पार्किंग स्थल, 06 खोया पाया केंद्र, 83 सीसीटीवी कैमरे, विभिन्न स्थानों पर अस्थाई पुलिस चौकी एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि भंडारे के लिए स्थान निर्धारित कर लें तथा अनुमति देने से पहले सभी प्रकार की औपचारिकताऐं पूर्ण कर ली जाए।
गोवर्धन के विधायक मेघश्याम सिंह ने परिक्रमा मार्ग पर ध्यान केंद्रित किया। इस पर ब्रजतीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों ने बताया कि 76 सीसीटीवी कैमरे परिक्रमा मार्ग पर तथा 350 स्पीकर लगाए जा रहे हैं। विद्युत अधिकारियों को 24 घंटे पर्याप्त बिजली रहे, जर्जर तारों को ठीक कराने, ट्रांसफार्मरों की मरम्मत तथा अंडरग्राउंड केबलिंग करने को कहा। पेयजल, सफाई और आवारा जानवरों को लेकर जलनिगम, नगर पंचायत को निर्देश दिए।