फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी का लालच देकर युवक से ठगे 15 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। मोबाइल पर कौन बनेगा करोड़पति की स्कीम के तहत लॉटरी निकलने का लालच देकर एक युवक से 15 हजार रुपये ठग लिए गए। खाते से रुपये निकाले जाने के बाद युवक ने थाने में तहरीर दी। शिकायत पर साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला आलू मंडी निवासी सोहेल ने बताया कि 26 अप्रैल को उसके व्हाटसअप नबंर पर कौन बनेगा करोड़पति स्कीम में 25 लाख की लॉटरी लग जाने का एक मैसेज आया। वह लालच में आ गया और उसने भेजे गए लिंक को खोल लिया। इसके बाद उक्त नंबर पर संपर्क कर लॉटरी के संबंध में जानकारी ली। फोन पर उस से रुपये मांगे गए तो उसने 15 हजार रुपये बताए गए खाता में ट्रांसफर कर दिए। दोबारा संपर्क किया तो सभी नंबर बंद हो चुके थे। ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर साइबर सेल की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें