फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ सिटी की पेशी से मांगी केस डायरी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। छह दिन पहले तारकोल व्यापारी अशोक अग्रवाल की हुई मौत की जांच क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। जांच कर रहे इंस्पेक्टर ने सीओ सिटी की पेशी से सीडी (केस डायरी) मांगी है। सीडी मिलने के बाद ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


कोतवाली के रुक्मिणी विहार से सात अक्तूबर को घर के बाहर टहलते हुए तारकोल व्यापारी को कार सवारों ने अगवा कर लिया था। कोतवाली पुलिस अगवा व्यापारी को तलाश रही थी, पर 13 अक्तूबर को कोतवाली पुलिस को बुरी खबर मिली। कोसीकलां की पुरानी कोटवन चौकी के पीछे पेड़ पर तारकोल व्यापारी का लटके शव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। शुरू से पुलिस मामले को सुइसाइड का बता रही थी, पर परिजन हत्या का आरोप बाद निवासी शिवराज सिंह पर लगा रहे थे।

आखिरकार पुलिस ने शिवराज और लक्ष्मण को आत्महत्या को प्रेरित करने के मामले में कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पुलिस की दलील दरकिनार करते हुए दोनों को हत्या के मामले में जेल भेज दिया। परिजनों ने एसएसपी बबलू कुमार से जांच बदलने की मांग की थी। जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। क्राइम ब्रांच प्रभारी इंद्रेश भदौरिया ने इंस्पेक्टर संसार सिंह राठी को जांच दी। शुक्रवार को इंस्पेक्टर ने सीओ सिटी पेशी से सीडी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें