फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों ने पुलिस पर चढ़ाया ट्रक, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां-शेरगढ़ मार्ग पर गांव जंघावली टंकी के पास शेरगढ़ पुलिस और गो-तस्करों में भिड़ंत हो गई। गो-तस्करों ने बैरियर तोड़ते हुए पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि संभलते हुए शेरगढ़ पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ लिया।
विज्ञापन


ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरे 25 गोवंश जिंदा मिले, जबकि दो गाय मृत मिलीं। जिंदा गोवंश बरसाना की माताजी गोशाला भेजे गए। तीन गो-तस्कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत थाना शेरगढ़ में मुकदमा दर्ज किया है।

शेरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा पुलिस गायों से भरे ट्रक का पीछा कर रही है। ट्रक मथुरा की सीमा में घुसकर कोसीकलां-शेरगढ़ मार्ग से गुजर रहा है। शेरगढ़ पुलिस ने घेराबंदी करते जंघावली टंकी के पास बैरियर लगा दिया। गो-तस्करों ने बैरियर तोड़ते हुए पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। गनीमत रही कि हताहत कोई नहीं हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर ट्रक तो पकड़ लिया, पर गो-तस्कर भाग खड़े हुए। इनमें दो गाय मर चुकी थी, जबकि 25 गोवंश जिंदा मिले। मरी गायों को गड्ढा खुदवाकर दबा दिया गया और जिंदा गोवंश माताजी गोशाला भेजे गए। थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि गोवध अधिनियम के तहत तीन गो-तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें