फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से 57 हजार नकदी से भरा थैला लूटा

विज्ञापन
डेमाो - फोटो : डेमाो
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना सिरसागंज के दरिगपुर फाटक के समीप बदमाशों ने साइकिल सवार किसान से 57 हजार की नकदी से भरा थैला लूट लिया। विरोध करने पर जानसे मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।इसमें पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


थाना नगला खंगर के गांव सलेमपुर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र रुस्तम सिंह नगला खंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालने को साइकिल से आया था। बैंक में से 57 हजार रुपया निकालने के बाद थैला में रख ली थी। थैले को अपनी साइकिल पर लटकाकर गांव की ओर जा रहा था।वह थाना सिरसागंज के अन्तर्गत आने वाले गांव दरिगपुर फाटक के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान लघुशंका करने को साइकिल से उतरकर चला गया था। इसी दौरान तमंचाधारी बदमाश बाइक से आ धमके।

बदमाशों ने उसकी साइकिल पर लटका थैला लूट लिया। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए।बदमाशों के जाने पर शोरगुल मचाया तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी।सिरसागंज पुलिस ने 57 हजार रुपया लूट लेने के मामले में चोरी का मामला दर्ज किया है। सिरसागंज एसओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें