फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू सिलिंडर फटने से झुलसे मां-बेटे की आगरा में मौत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। गोविंदनगर की राधेश्याम कालोनी में सिलिंडर फटने से लगी आग में झुलसे मां और बेटे ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में अबतक बच्ची समेत तीन की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य चार लोग झुलस चुके हैं। आगरा से मां और बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा लाया गया।
विज्ञापन


बता दें कि थाना गोविंदनगर की राधेश्याम कालोनी में पुरानी मस्जिद के समीप नवी मोहम्मद का दो मंजिला मकान है। इस मकान में चार किराएदार रहते हैं। कुर्बान का परिवार भी इसमें किराएदार है। मंगलवार की देरशाम खाना बनाते हुए सिलिंडर में लगी आग के बाद विस्फोट हो गया।

मकान की छत भी गिर गई। इसमें झुलसे लोग दब गए थे। आनन-फानन में निकालकर झुलसे लोगों को अस्पताल भिजवाया गया था। नवी मोहम्मद की पांच साल की पोती फिजां की मौके पर ही मौत हो गई थी। झुलसी मां अंजुम (40) पत्नी कुर्बान और बेटा हारुन (16) पुत्र कुर्बान की आगरा में देररात मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा को भिजवाया गया। मां और बेटी की मौत घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि वारिस (18) पुत्र कुर्बान, जयरुन (35), नीता पुत्री नेक मोहम्मद, मनकी (32) पत्नी नवी झुलस गए। इन सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सिलिंडर तो फटा, पर नहीं मिले टुकड़े

राधेश्याम कालोनी में हादसे को लेकर तरह-तरह की चर्चा हैं। कोई कह रहा है कि सिलिंडर फटता तो उसके टुकड़े तो मिलते, पर ऐसा नहीं हुआ। कोई कुछ कह रहा है। हालांकि शुरुआत से पुलिस जरूर सिलिंडर फटने की बात कह रही है। सच्चाई क्या है, यह तो पुलिस की जांच के बाद ही हकीकत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन



सिलिंडर फटने से हादसा हुआ है। रात में आग के चलते टुकड़े नहीं मिल सके। बुधवार को सिलिंडर के टुकड़े मिले हैं।
- प्रीति सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें