फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक पत्रकारिता देती है समाज को दिशा: डॉ. दिनेश

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत में पत्रकारिता आज भी सबसे अधिक स्वतंत्र है। पत्रकार यदि सकारात्मकता की ओर जाते हैं तो वे समाज को दिशा भी दे सकते हैं। पत्रकार को सकारात्मकता या नकारात्मकता की ओर जाना है। यह तय पत्रकार को ही करना होता है।
विज्ञापन


बुधवार को ब्रज प्रेस क्लब और उपजा द्वारा आयोजित पत्रकारिता दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि खोजी पत्रकारिता से इतिहास खोजने का प्रयास भी होता है। परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पत्रकार ईमानदार और संघर्षशील होते हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी ने पत्रकारिता की दशा और दिशा विषयक संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए स्वस्थ पत्रकारिता करने पर जोर दिया। कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने मथुरा में प्रेस क्लब होने की आवश्यकता बताई।

कांग्रेस नेता यामिनी रमण आचार्य ने कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता में कठिनाइयां आती है, पर डटकर मुकाबला करने से जीत सुनिश्चित है। भाजपा नेता कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना भैया और डॉ. अशोक अग्रवाल ने भी प्रेस क्लब बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। ब्रजप्रेस क्लब अध्यक्ष और उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने पांच पत्रकारों के निधन पर परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग उठाई।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक हुकुमचंद्र तिवारी, मेयर मुकेश आर्यबंधु, बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष शर्मा, अनंत स्वरूप वाजपेयी, उद्योगपति पवन चतुर्वेदी, सुदीप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सुरेश बंसल, अतुल सिसौदिया, भाजपा नेता एसके शर्मा, देवेंद्र गौतम, आनंद गोस्वामी, आबिद हुसैन, महेंद्र चौधरी, राजेश चौधरी मौजूद रहे। संचालन डा. अनिल चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें