फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली घटाओं के बीच विराजे ठाकुर द्वारिकाधीश

विज्ञापन
काली घटाओं के बीच विराजे प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश को गर्मी से निजात दिलाने के लिए काली घटा मनोरथ किया गया। चमकती बिजली, बादलों की तेज गड़गड़ाहट और फुहारों के बीच विराजे ठाकुर द्वारिकाधीश ने भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन


अधिक मास के 15वें दिन ठाकुर द्वारिकाधीश में मनाए गए कालीघटा मनोरथ के दौरान मंदिर परिसर में अंधेरा कायम रखने को काले कपड़े लगाए गए। साथ ही बिजली यंत्रों से मोर, गीदड़, कोयल की आवाज, तेज चमकती बिजली, बादलों की गड़गड़ाहट और रिमझिम बरसती फुहारों की व्यवस्था की गई। शाम को काली घटाओं के बीच विराजे ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, अजय भट्ट, दीनानाथ शर्मा, मुरलीधर भोले आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें