फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों से किसानों के चेहरे पर चिंता

विज्ञापन
गरमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। आकाश में अचानक बादल छानेे से लोगों को तेज धूप से राहत तो मिल गई। लेकिन किसानों को बारिश होने का डर सताने लगा। इस दौरान बारिश के आसार को लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दीं।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह लोग जब घरों से बाहर निकले तो दिन और दिन की तरह सामान्य था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप ने भी अपने तेवर सख्त करने शुरू कर दिए। दोपहर तक तेज धूप के कारण लोग बेहाल नजर आ रहे थे। राहगरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप से परेशान होकर उन्हें पेड़ों की छांव में खड़े हुए देखा जा सकता था।

वहीं बाजार में भी हलचल कम रही। दोपहर के बाद मौसम में अचानक बदलाव आने लगा। आकाश में घने बादलों ने डेरा जमा लिया। किसान वीरभद्र का कहना था कि उनके खेत में आलू की खुदाई का कार्य चल रहा है। बारिश होने से खेत का कार्य प्रभावित हो जाएगा। वहीं, किसान अशोक कुमार ने बताया कि अभी बारिश होती है तो ज्यादतर फसलों में काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें