फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 वितविहीन विद्यालय शक के दायरे में

विज्ञापन
स्कूल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए मांगी गई शिक्षकों की सूची न देने वाले 100 विद्यालय शक के दायरे में आ गए हैं। विभाग ने ऐसे विद्यालयों की सूचना शासन को भेजने की तैयारी कर ली है, जिससे इनके खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की घड़ी नजदीक आ जाने के बाद भी 186 वित्त विहीन विद्यालयों मे ंसे 100 विद्यालयों ने अभी तक अपनी सूची विभाग के पास नहीं भेजी। जिससे विभाग के सामने कक्ष निरीक्षक बनाने की समस्या आ गई है। शिक्षा विभाग मानकर चल रहा है सूची न देने वाले वित्त विहीन विद्यालयों में कोई शिक्षक तैनात नहीं हैं। ये विद्यालय या तो फर्जी तरीके से बच्चों को बोर्ड परीक्षा में शामिल करा रहे हैं, या फिर शिक्षा के नाम पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। विभाग ने इन विद्यालयों की सूची तैयार करके शासन को भेजने का निर्णय लिया है। जिससे शासन ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर सके। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षकों की सूची न देने वाले विद्यालयों में विभाग मानकर चल रहा है कि उनके यहां पर कोई शिक्षक तैनात नहीं हैं। इनकी सूची शासन को भेजी जा रही है। इन विद्यालयों को एक अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। इस नोटिस के बाद विभाग अपनी कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें