राजनैतिक दल बूथ लेवर एजेंट बनाएं: मंडलायुक्त
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
आयुक्त अलीगढ़ मंडल सुभाष चंद्र शर्मा ने बुधवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध कलक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। निर्देश दिए कि प्रत्येक तहसील पर बीआरसी सेंटर खुले हुए हैं जहां कोई भी व्यक्ति निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करके अपना नाम मतदाता सूची में बढ़वा सकता है। यह सुविधा प्रत्येक तहसील पर उपलब्ध है अत: आम जन इसका लाभ उठाएं। जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मंडलायुक्त ने समस्त राष्ट्रीय पार्टियों से बीएलओ नियुक्त करने के लिए भी कहा जिससे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग मिले सके। बैठक में विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप सिंह, डीएम आरपी सिंह, एसपी सुनील कुमार, एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम न्यायिक मनीष कुमार मौजूद रहे। बैठक से पूर्व मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट का भी निरीक्षण किया। आरआर के रूम कुछ कमियां पाई जिस पर उसे चेतावनी दी।