फिरोजाबाद। असहाय और गरीब लोगों को मिलने वाली वृद्घावस्था पेंशन और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की ऑनलाइन प्रक्रिया लोगों को सुकुन कम और दर्द ज्यादा दे रही है। जानकारी के अभाव में लोग ऑनलाइन आवेदन के लिए भटकने को मजबूर हैं।
समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं वृद्घावस्था पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आनलाइन आवेदन करने हैं। लोगों की सुविधा के लिए शुरू हुई ऑनलाइन प्रक्रिया वृद्घों और असहायों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
जानकारी के अभाव में कई बार लोग ऑनलाइन आवेदन में खामियां छोड़ रहे हैं।कई बार सत्यापन के नाम पर लोगों को तहसील स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के पीछे दौड़ना पड़ रहा है। इसके बाद आवेदन शासन के निर्धारित पीएफएमएस पॉर्टल पर पेंशन भुगतान के लिए अग्रसारित हो पा रहा है।
लक्ष्य के सापेक्ष बजट नहीं मिलने की स्थिति में कई पात्रों पेंशन स्वीकृति के बाद भी अधर में लटक रही है। वहीं संतोष जबाब नहीं मिलने से वृद्घ और असहाय लोग तहसील और कभी समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाने के बाद थक हार कर घर बैठ जाते हैं।