फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल में फंसा करोड़ों का माल

विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों द्वारा खड़े किए गए ट्रक।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दो दिन से चल रही ट्रांसपोर्ट की हड़ताल के चलते करोड़ों का माल बीच में फंस गया है। ट्रांसपोर्ट व्यापारियों से बिल और भाड़ा बढ़ाने की मांग पर अड़े हैं। ऐसे में बाहर भेजने के लिए तैयार माल चूड़ी स्टॉक और ट्रांसपोर्ट पर ही डंप हो गया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन का त्योहार चूड़ी बिक्री अच्छा सीजन माना जाता है। त्योहार पर करोड़ों रुपये की चूड़ियां यूपी, मप्र, महाराष्ट्र बिहार सहित अन्य प्रदेशों में भेजी जाती हैं। रक्षाबंधन सीजन के लिए बाहर के व्यापारियों ने महीनों पहले से आर्डर बुक करा दिए थे। उन्हें उम्मीद थी कि समय पर माल मिल जाएगा तो सीजन पर अच्छी बिक्री हो सकेगी। चूड़ी व्यापारियों ने आर्डर के हिसाब से माल तैयार करा लिया था।

उप्र चूड़ी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने बुधवार से हड़ताल का एलान कर दिया। ट्रांसपोर्टर की हड़ताल से लाखों रुपये का तैयार माल बीच में फंस गया है। इधर बाहर के व्यापारी माल भेजने को लगातार फोन कर रहे हैं। चूड़ी व्यापारियों को चिंता सता रही है कि जल्द हड़ताल नहीं खत्म हुई तो लाखों रुपये के आर्डर का माल बेकार हो जाएगा।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट की हड़ताल का असर चूड़ी बिक्री के प्रमुख केंद्र गली बौहरान में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। त्योहार के सीजन से पूर्व गली बौहरान में बाहरी व्यापारी माल के आर्डर बुक कराने आते थे। व्यापारी तैयार कराकर ट्रांसपोर्ट पर भेजते थे। इससे चूड़ी स्टॉक और गोदाम पर कार्यरत श्रमिकों को काम मिलता था लेकिन हड़ताल के चलते यहां भी सन्नाटा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें