फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा-पटना एक्सप्रेस का इंजन फेल, यात्री परेशान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। गुरुवार तड़के कोटा से पटना जा रही कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन तकनीकी खराबी के चलते कानपुर रेलखंड पर फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन तकरीबन एक घंटा तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ गया।
विज्ञापन


तड़के पांच बजे करीब कोटा से पटना जा रही डाउन लाइन की कोटा-पटना एक्सप्रेस का इंजन कानपुर रेलखंड के इटावा रेलवे स्टेशन पर खराब हो गया। चालक ने इंजन को ठीक करने का प्रयास किया परंतु उसे कोई सफलता नहीं मिली।

सूचना मिलने पर नियंत्रण कक्ष ने मेन लाइन की ट्रेनों को रोकते हुए दूसरे इंजन की व्यवस्था कर ट्रेन को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। एक घंटा बाद सरायभूपत पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन से कोटा-पटना एक्सप्रेस को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान डाउन लाइन की ट्रेनें भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें