फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रही छात्रा को रोडवेज ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़ (एटा)। गुरुवार तड़के खेत पर शौच करके लौट रही बीएससी की छात्रा को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव चुरथरा निवासी प्रीती (21) पुत्री मुलायम सिंह बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार तड़के साढ़े चार बजे वह घर के अन्य परिवारीजनों के साथ खेत पर शौच करने के लिए गई थी। जहां से वह वापस घर लौट रही थी। उसी समय सड़क पार करते समय उसे तेज गति से जा रही रोडवेज बस ने रौंद दिया। इससे वह रोडवेज से कुचलकर गंभीर घायल हो गई। उसे परिवारीजन उपचार के लिए आगरा ले जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


उसी समय छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी पाकर यूपी 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। थाना प्रभारी अवागढ़ ने बताया कि घटना की जानकारी थाने पर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

घर में होता शौचालय तो बच जाती जान
एटा। घर में शौचालय न होने के चलते छात्रा घर की महिलाआें के साथ खेत पर शौच करने के लिए गई थी। अगर घर में शौचालय होता तो शायद छात्रा की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें