फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष से मांगी 10 लाख की चौथ

विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष से मांगी 10 लाख की चौथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सदर विधायक के बाद अब पालिकाध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह से भी 10 लाख रुपये की चौथ मांगी गई है। रुपये न देने पर परिवार सहित टुकड़े करने की धमकी दी गई है। एसपी के निर्देश के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत से चौथ मांगने का मामला सुलझ भी नहीं पाया, कि पालिकाध्यक्ष से चौथ मांगने का एक ओर मामला सामने आ गया। 11 जून को पालिका के पते पर धमकी भरा पत्र दिल्ली से भेजा गया है। चौथ मांगने वाले दोनों आरोपी के नाम विधायक से चौथ मांगने वाले हैं। पालिका से यह पत्र पालिकाध्यक्ष के पास भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र पढ़ने के बाद पालिकाध्यक्ष ने इस मामले की जानकारी एसपी को दी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने इस पत्र को कोतवाली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने को भेजा। एसपी के निर्देश के बाद चौथ मांगने वाले आरोपी शफीतुल्ला एवं नेत्रपाल उर्फ वीरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने पालिकाध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पालिकाध्यक्ष की तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें