फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भावस्था के दौरान महिला को मिले पोषक आहार

विज्ञापन
मेले का अवलोकन करते सीडीओ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। प्रदेश सरकार दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। यह बातें सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने कहीं।
विज्ञापन


विकासखंड जागीर में अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में हुई गोष्ठी में उन्होंने कहा बहू की गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल कर उसे पोषक आहार दिया जाए। नवजात शिशुओं की उचित देखभाल की जाए। यदि बच्चा एक बार कुपोषण की जद में पाया और छह साल तक उसे मुक्ति न मिली तो जिंदगी भर इस रोग से लड़ना पड़ेगा। खुले में शौच करने से गांव में गंदगी फैलती है घर की बहू-बेटियों को शर्मिंदा होना पड़ता है साथ ही अदृश्य रूप से हमारे पेट में गंदगी पहुंचती है। किसान सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर वैज्ञानिक सोच के साथ खेती करें। अंधाधुंध रासायनिक खादाें के प्रयोग के कारण मिट्टी की उर्वरा क्षमता घट रही है।

एसडीएम भोगांव संदीप कुमार ने कहा पहले व्यक्ति को वैचारिक रूप से संगठित होना है तभी समाज संगठित हो सकता है। मेला में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नतिशील बीज, खादों का प्रयोग, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बाल विकास एवं पोषाहार, जिला उद्यान अधिकारी ने उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी घिरोर राम प्रसाद, ग्राम प्रधान रामवीर सिंह, धीरेंद्र चौहान, रजनी कुमारी, मीरा देवी, उदयवीर, धर्मेंद्र आदि मौजूद थे। खंड विकास अधिकारी जागीर हरगोविंद दयाल ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


सुपरवाइजर को लगाई फटकार
द्वारिकापुर के प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने शिकयत की कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्टाहार वितरित नहीं करती हैं। पुष्टाहार लेेने के लिए सुपरवाइजर को रुपये देने की बात कहती हैं। सीडीओ वीके गुप्ता ने सुपरवाइजर शशी को फटकार लगाते हुए प्रधान की मौजूदगी में ही समय से पुष्टाहार का वितरण कराएं।
विज्ञापन


रजबहा में नहीं आ रहा पानी
भारतीय किसान यूनियन के राजा ठाकुर ने शिकायत की कि नगरिया रजबहा में एक माह से पानी नहीं आ रहा है। धान की नर्सरी सूख रही है। एसडीएम संदीप कुमार ने मोबाइल से जब अधिशासी अभियंता नहर से पूछा तो पता चला 25 जून से रजबहा में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें