फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जून की धूप से बचाने के लिए क्या आपको पता है कितने रुपये हुए थे खर्च? RTI में मिली ये जानकारी

Sun, 01 Sep 2024 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में जून की गर्मी में धूप से बचने के लिए नगर निगम ने 14.25 लाख रुपये खर्च किए। इस रकम से सूरसदन और हरीपर्वत चौराहे पर ग्रीन नेट लगवाए गए थे।
 
विज्ञापन
एमजी रोड पर लगाई गई ग्रीन नेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जून में 48 डिग्री तक पहुंच गए तापमान में लालबत्ती चौराहों पर चालकों को धूप से बचाने की कोशिश की गई थी। नगर निगम ने दो चौराहों सूरसदन और हरीपर्वत पर ग्रीन नेट लगवाए थे। इस पर आगरा नगर निगम ने 14.25 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन




सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत पर्यावरणविद और एनजीटी, सुप्रीम कोर्ट के याचिकाकर्ता डॉ. शरद गुप्ता को यह जानकारी दी गई है। उनकी आरटीआई के जवाब में नगर निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया है कि दो जगह ग्रीन नेट लगवाया गया था। सूरसदन चौराहे पर कंस्ट्रक्ट फॉर लाइफ और हरीपर्वत चौराहे पर न्यू वीएन कंस्ट्रक्शन ने ग्रीन नेट लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में डॉ. शरद गुप्ता ने ग्रीन नेट लगाने पर हुए खर्च पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 14.25 लाख रुपये की रकम खर्च कर स्थायी इंतजाम भी हो सकते हैं, लेकिन निगम के इंजीनियरों ने सिर्फ 15 दिनों के लिए अस्थाई इंतजाम पर लोगों के टैक्स के पैसे की फिजूलखर्ची की है। उन्हें इसके टेंडर आदि की जानकारी नहीं दी गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें