आगरा में खंड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद की आख्या पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधान अध्यापक हरी सिंह को गबन के आरोप में निलंबित कर दिया है। शमसाबाद स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय लहरपट्टी के भवनों का निर्माण 7 माह पहले कराया गया था। वर्तमान में विद्यालय का बरामदा और कक्ष जर्जर हैं। छत कभी भी गिर सकती है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अपनी आख्या में उच्च प्राथमिक विद्यालय हिमांयूपुर के प्रधान अध्यापक हरी सिंह को दोषी माना। शिक्षक पर सरकारी धन का गबन करने की पुष्टि की। इस रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने प्रधान अध्यापक हरी सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी किया। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी पिनाहट उमेश गौतम को दी गई है।