मैनपुरी। नगर के लॉर्ड कृ़ष्णा एजूकेशन एकेडमी में स्वर्गीय अमित गुप्ता क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. राकेश गुप्ता ने अमित गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सूर्या क्लब व रॉयल चैलेंजर्स के मध्य खेला गया। जिसमें सूर्या क्लब ने रॉयल चैंलर्स को 21 रनों से मात दी।
टॉस जीतकर सूर्या क्लब के कप्तान पीयूष शाक्य ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 16 ओवरों में सभी विकेट खोकर 120 रन स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से ओपनर विवेक राजपूत ने चार चौकों के साथ 26 रन व रितिक चार छक्कों के साथ नाबाद 33 रन बनाए। जबकि राहुल ने 15, विपिन ने 18, पीयूष ने 10 एवं लकी ने 11 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की सारी टीम मात्र 99 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गईं। टीम की तरफ से विक्रांत ने 11 रन, यश भारती ने 13 रन, हर्ष चौहान ने 10 व अंकित यादव ने 32 रन, रजत वर्मा ने 22 रन एवं दंश वर्मा ने 13 रन बनाए। सूर्या क्लब के गेंदबाज रितिक यादव ने तीन , राहुल ने चार विकेट व संदीप ने दो विकेट हासिल किए। सूर्या क्लब ने 21 रनों से रॉयल चैलेंजर्स को शिकस्त दी। मैच में अंपायर की भूमिका कन्हैया शाक्य और सरवर खान ने निभाई, स्कोरिंग की भूमिका शिवम चौहान एवं अविनाश चौहान ने तथा शिवम यादव व हर्ष गुप्ता ने आंखों देखा हाल सुनाया।