मैनपुरी। सर्दी के मौसम में अचानक दमा के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। जिला अस्पताल से लेकर हर जगह मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। बुधवार को दमा से पीड़ित 13 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में दमा से पीड़ित 27 मरीज पहुंचे जिनमें से 13 को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया।
फिजीशियन डा.जेजे राम का कहना है कि सर्दी के मौसम में धुंध छाने तथा सर्द हवाओं के कारण दमा के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।
जिला अस्पताल में ही बल्कि सीएचसी और पीएचसी पर भी दमा के मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। यहां तक कि झोलाछापों के पास भी मरीज पहुंच रहे हैं। जो मरीजों की बीमारी कम करने के स्थान पर बढ़ा रहे हैं।