आगरा। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा मई महीने में हुई सीए फाइनल परीक्षा और जून में हुई सीए-सीपीटी परीक्षा का परिणाम 18 जुलाई को दोपहर दो बजे घोषित किया जाएगा।
जिन्होंने यह परीक्षाएं दी हैं, वे अपना रिजल्ट अपनी ई-मेल आईडी पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए 14 जुलाई से संबंधित बेबसाइट पर ई-मेल आईडी से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड एकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए अंकित अग्रवाल ने बताया कि सीए परीक्षार्थी एसएमएस से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।