फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का कारनामा: बिना एनओसी बिक्री कर दिए 13 फ्लैट, आवास विकास परिषद ने लगा दी सील

Fri, 06 Jun 2025 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आवास विकास परिषद ने जिन 13 फ्लैट को सील किया है, वो बिना पूर्णता प्रमाणपत्र और एनओसी के बेचे गए। खरीदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। 

 
विज्ञापन
13 फ्लैट किए सील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना पूर्णता प्रमाणपत्र और एनओसी के फ्लैट बेचने पर बृहस्पतिवार को आवास विकास परिषद ने आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 में एक अपार्टमेंट में 13 फ्लैट सील कर दिए। भूतल पर भी ताला जड़ा। सील किए फ्लैट का बाजार मूल्य 10 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: टूरिस्ट प्लेस के होटल में गंदा काम, ऐसे हाल में थे युवक-युवतियां; देखकर पुलिस भी हो गई शर्म से पानी-पानी


 

पं. दीनदयाल उपाध्याय सिकंदरा आवास योजना के सेक्टर-16 में अपार्टमेंट के बिल्डर ने पहले स्वीकृत मानचित्र से अधिक निर्माण किया था। करीब 39 फ्लैट अतिरिक्त बनाए, जिन्हें सील किया गया। कंपाउंडिंग के बाद सील खुली। सील खुलने के बाद भी पूर्णता प्रमाणपत्र बिल्डर ने परिषद से प्राप्त नहीं किया। अधिशासी अभियंता नवजोत वर्मा ने बताया कि बिना एनओसी फ्लैट बिक्री पर 13 फ्लैट व बेसमेंट सील किए हैं। रिटायर्ड कर्नल जीएम खान ने प्रवर्तन दल के साथ सीलिंग की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि बिना पूर्णता प्रमाणपत्र फ्लैट की बिक्री करना नियमों का उल्लंघन है। खरीदारों के लिए भी यह वित्तीय नुकसान की वजह बन सकता है।

ये भी पढ़ें -  UP: 'मां-बाप के बिना क्या होता है', 20 वर्षीय आयुष की मौत, ननिहाल में रहता था....रोंगटे खड़े कर देगी ये खबर


 
विज्ञापन

खरीदारों को जारी किए नोटिस
अपार्टमेंट में कई फ्लैट बिना एनओसी के बेच दिए गए। जिनमें खरीदार व उनके किराएदार रहने लगे हैं। इन फ्लैट खरीदारों को आवास विकास परिषद ने नोटिस जारी किए हैं। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर फ्लैट स्वामियों की मुश्किल बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें -   UP: युवक का सिर कुचलकर हत्या...पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा हत्यारोपी, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें