फतेहाबाद। फिरोजाबाद से सटे ग्राम ईंधौन में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच की। 126 ग्रामीणों की जांच में 18 बुखार पीड़ित मिले। वहीं 47 मरीजों के रक्त के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में वायरल के प्रकोप को देखते हुए शिविर लगाया गया। कुल 126 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। दवाएं दी गईं।
इस दौरान बुखार के 18, उल्टी दस्त के 11, खांसी के 23, त्वचा रोग के 46 और अन्य बीमारियों के 28 मरीज मिले। शिविर में डॉ. प्रमोद कुशवाहा, रंजीत नागर, अरविंद कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद