फिरोजाबाद। सिपाही आरक्षी भर्ती परीक्षा का आयोजन सोमवार को भी किया गया। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 11760 परीक्षार्थियों में कुल 10122 ने परीक्षा दी। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
प्रथम पाली में 5012 ने परीक्षा दी। वहीं, जबकि 868 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में 5110 परीक्षार्थी परीक्षा देने आए। एसएसपी ने रामानंद गर्ग इंटर कालेज, इस्लामियां इंटर कालेज का निरीक्षण किया। बायोमेट्रिक मशीन से परीक्षार्थियों की हाजिरी ली गई। महिलाएं और युवतियां भी परीक्षा देने आईं।
सोमवार को सुबह से ही ट्रैफिक जाम रहा। क्योंकि दो पालियों में सिपाही भर्ती परीक्षा थी। वहीं, डीएलएड परीक्षाएं भी सोमवार से शुरू हो चुकी हैं। यह परीक्षा भी दो पालियों में थी। ऐसे में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक हो गई। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। बस स्टैंड, गांधी पार्क, सुभाष तिराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक जाम रहा। रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ रही।