फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में पहुंचे 1400 मरीज

विज्ञापन
patient line - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के ओपीडी विभाग में सोमवार को मरीजों का तांता लगा रहा। सुबह से ही मरीज कतारों में नजर आ रहे थे। वहीं एंटी रैबिज वैक्सीन लगवाने के लिए काफी संख्या में मरीज पहुंचे थे। पूरे दिन जिला एवं महिला अस्पताल में भीड़-भाड़ का माहौल रहा।

मौसम में आए अचानक बदलाव के चलते मरीजों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा होता जा रहा है। सोमवार दो दिन के अवकाश के मरीज बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। करीब 1400 लोगों की ओपीडी हुई। मरीज एवं तीमारदार पर्चा बनाने के लिए घंटों लाइनों में लगे रहे।
विज्ञापन


फिजीशियन एवं चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर भी मरीजों की कतारें रहीं। दवा काउंटर पर भी मरीजों को काफी जद्दोहद करनी पड़ी। सीएमएस डा.आरके पांडेय का कहना है कि सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक हो गई थी। अब आम दिनों की तरह भीड़ रहेगी।
विज्ञापन


एंटी रैबीज वैक्सीन (कुत्ता कटाने की वैक्सीन) लगवाने के लिए भी मरीजों की लंबी लाइन लगी। आम दिनों में 100 से 150 मरीज एआरवी लगवाने के लिए आते हैं। मगर सोमवार को ही करीब 400 मरीजों को एआरवी लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें