फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर आते ही कीजिए कृष्ण की लीलाओं के दर्शन

विज्ञापन
कृष्णा - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। जंक्शन पर कृष्ण की लीलाओं के चित्र अब बनने लगे हैं। मुंबई के कलाकारों द्वारा पेंटिंग बनाने का काम शनिवार से शुरू कर दिया गया है। यह कार्य सांसद हेमा मालिनी द्वारा जंक्शन जंक्शन को नया लुक देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विज्ञापन


मथुरा जंक्शन को ब्रज की भावना के अनुरूप निखारने का काम शुरू हो गया है। शनिवार को कलाकारों ने जंक्शन की दीवारों पर कृष्ण की लीलाओं को उकेरना का काम शुरू कर दिया है। उनके द्वारा कृष्ण की गोवर्धन लीला से लेकर माखन चोरी, गोपियों के वस्त्र हरण लीला के अलावा रासलीला की पेंटिंग तैयार की जा रही हैं।

यह पेंटिंग सांसद हेमामालिनी द्वारा जंक्शन को ब्रज की भावना के अनुरूप तैयार कराने के उद्देश्य से तैयार कराई जा रही हैं। इसके लिए मुंबई के विशेष कलाकारों का चयन किया गया है। जानकारी रहे सांसद द्वारा इस कार्य की शुरूआत से पहले जंक्शन का निरीक्षण किया गया और कई स्थानों पर अपनी पंसद की कृष्ण लीलाओं के चित्रण करने को भी कहा गया है। पेंटिंग बनने से पूर्व जंक्शन की दीवारों को तैयार करने का काम विगत तीन माह से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें