मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की परीक्षाओं में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम न होने से नकल माफियाओं के मंसूबे हावी हैं। शुक्रवार को नगर के एक कालेज पर परीक्षा के दौरान एक छात्र से नकल छीनने पर छात्रों ने कालेज को घेर लिया।
शिक्षक के साथ अभद्रता करने का प्रयास किया गया। इसके बाद शिक्षक-शिक्षिकाएं परीक्षा बहिष्कार का निर्णय लेकर धरने पर बैठ गए। बाद में अधिकारियों के समझाने के बाद दूसरी पाली की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली की परीक्षा आधा घंटे देरी से शुरू कराई जा सकी।
प्रथम पाली में बीएससी तृतीय वर्ष जंतु विज्ञान और गणित की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी से शिक्षक डॉ. नत्थू सिंह ने सर्च के दौरान नकल बरामद की तो उससे छीन ली।
बस यही शिक्षक को महंगा पड़ गया। परीक्षा समाप्त हुई तो छात्र अपने एक दर्जन अन्य साथियों के साथ कॉलेज पर आ धमका और शिक्षक के साथ गाली गलौज करने लगा। यह देख कालेज के सभी शिक्षक और कर्मचारी एकत्रित हो गए। छात्रों ने कॉलेज को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस तो उन्हें देख हंगामा कर रहे छात्र वहां से भाग निकले। आक्रोशित शिक्षकों ने सुरक्षा व्यवस्था न मिलने तक अगली परीक्षाओं के बहिष्कार का निर्णय लेते हुए कॉलेज में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी उप कुलपति तथा जिला प्रशासन को दी गई। दूसरी पाली में भी परीक्षा होनी थी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर भेज दिया गया। दूसरी पाली की परीक्षा करीब